पीएमओ के प्राप्त स्मृति चिन्ह शहीद शत्रुघन के परिजनों को भेंट किया गया

आजादी के अमृत महोत्सव पर सेना के जवानों ने कोरबा जिले के शहीद के परिजनों के गाँव जाकर किया सम्मान

कोरबा / आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर देश के वीर अमर शहीदों को स्मृति चिन्ह प्रदान करने की घोषणा की गई थी। इसके तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त स्मृति चिन्ह शहीदों के परिजनों को भेंट किया जा रहा है। इस कड़ी में कोरबा जिले के ग्राम मुनगाडीह थाना पाली क्षेत्र के निवासी एवं अमर शहीद सावर शत्रुघन प्रसाद डिक्सेना के लिए प्रदत्त स्मृति चिन्ह उनके परिजन नरेश डिक्सेना को ससम्मान प्रदान किया गया। 12 मई को ग्राम मुनगाडीह में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास, विशिष्ट सेवा मंडल के निर्देशानुसार प्रथम छग बटालियन एनसीसी कोरबा के कमांड अधिकारी कर्नल आर सेनगुप्ता के दिशा-निर्देश में यह स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच रामनंद उईके, उप सरपंच निर्मल डिक्सेना, पंच एवं शहीद के परिजन उपस्थित रहे। शहीद सावर शत्रुघन प्रसाद को इस मौके पर याद कर उनके अमर गाथा को सुनाया गया। युवाओं को एकता और अनुशासन से देशभक्ति के मार्ग पर चलने की पे्रेरणा लेने पे्ररित किया गया। कार्यक्रम में पाली थाना के एएसआई विमलेश भगत, बटालियन एनसीसी के सुबेदार मेजर जितेन्द्र सिंह सिकरवार, सरदार सहिबान व जवान एवं एनसीसी कैडेट भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!