कोरबा/पाली:- नगर पंचायत पाली के कई स्थानों पर विद्युत पोल अस्त व्यस्त थी साथ ही कई दुकानों और घर के ऊपर से विद्युत तार गुजरी थी जिसके कारण कई लोगों की मृत्यु तक हो चुकी है साथ ही खतरा आय दिन बना रहता था जिसको देखते हुए विद्युत शिफ्टिंग का कार्य करना अति आवश्यक था, जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार प्रयास किया गया और अंततः जिला खनिज न्यास से उक्त कार्य हेतु राशि स्वीकृत कर दी गई, जिसके बाद नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष उमेश चंद्रा सहित पार्षदों ने उक्त कार्य का भूमिपूजन किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष उमेश चंद्रा,नपं उपाध्यक्ष लखन लाल प्रजापति,पार्षद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल,वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह राजपाल,पार्षद श्रीमती आशा समीन पटेल,श्रीमती मोनिका दीपक जायसवाल,पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल ,सीएमओ पूर्णेंदु तिवारी,बिजली विभाग ए ई श्री सोनी, जे ई मार्कण्डेय सहित जा प्रतिनिधि और नागरिक बंधु उपस्थित थे।







Comments are closed.