तिल्दा नेवरा
तिल्दा विकास खण्ड के ग्राम गैतरा मे संचालित मेसर्स श्री बाबा वैदनाथ इस्पात (यूनिट-2) उद्योग के विस्तार को लेकर ग्राम सोनतरा आहूत जनसुनवाई शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुआ । इधर पर्यावरण स्वीकृति जनसुनवाई में प्रबंधन के तरफ से वॉइस प्रेसिडेंट घनश्याम मिश्रा ने कहा है कि, स्थानीय लोगों से कंपनी ने जो वादा किया है, उसे पूरा करेगी । उन्होंने कहा है कि क्षेत्रिय ग्रामीणों को प्राथमिकता के साथ रोजगार मुहैया कराया जावेगा । वहीं ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों ने रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा शासन द्वारा निर्धारित दर पर मजदुरी भुगतान का मांग को लेकर कम्पनी को समर्थन दिया गया । वही रायपुर अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार पटेल ने जनसुनवाई संपन्न करा कर समाप्ति की घोषणा की।








Comments are closed.