परिवार को ढांढस ,गमगीन होकर भी संवैधानिक दायित्व का निर्वहन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत

छत्तीसगढ़ राज्य विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत अपने संवैधानिक दायित्वों के साथ-साथ परिवार के भी दायित्वों का निर्वहन परिवार में एक वरिष्ठ सदस्य होने के नाते बखूबी कर रहे हैं। इसकी एक बानगी गुरुवार को तब देखने को मिली जब उनके बहनोई छग शासन रायपुर में फर्म्स एवं संस्थाएं विभाग से सेवानिवृत्त पंजीयक दिगम्बर दास महंत (डीडी महंत )का रायपुर में लंबे उपचार के दौरान गुरुवार को हो गया। इससे पहले रायपुर में उपचार के दौरान निधन की सूचना पाकर डॉ महंत सपरिवार अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। चूंकि स्व. डीडी महंत रायगढ़ के निवासी थे, अत: शव को अंतिम संस्कार के लिए रायगढ़ भिजवाया। साथ ही सभी परिजनों को भी रायगढ़ के लिए रवाना किया। परिवार में बहनोई का निधन बड़े दुख से कम नहीं था। एक ओर परिवार शोक में डूबा रहा तो दूसरी ओर संवैधानिक दायित्व भी कर्तव्य निर्वहन के लिए थे। डॉ. महंत ने स्वयं गमगीन होकर भी संवैधानिक दायित्व का निर्वहन किया और पूर्व घोषित शपथ कार्यक्रम के तहत मरवाही विधानसभा के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक डॉ. केके ध्रुव को पद की शपथ दिलाई। सारागांव के संत बिसाहूदास महंत के चार पुत्रियों व दो पुत्रों में से एक डॉ चरणदास महंत परिवार में सदैव सभी प्रकार के सुख व दुख में सदैव सहभागी बन कर एक पिता व बड़े भाई की तरह भूमिका का निर्वहन करते आ रहे है, परिवार में सबसे छोटी बहन सावित्री महंत के यहां दुखो का पहाड़ टूटने पर परिवार के साथ पूरी तरह खड़े नजर आए वही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक सदस्य को भले ही मन मे गमगीन माहौल के बाद भी शपथ ग्रहण करा कर अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन भी किया ।

स्वर्गीय-डीडी महंत
  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!