
रायपुर । दैनिक ‘छत्तीसगढ़’ के सीनियर रिपोर्टर तिलक देवांगन का मंगलवार को कोरोना से देहांत हो गया। वे 53 वर्ष के थे। उनका देवेन्द्र नगर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
धमतरी के सिर्री गांव के मूल रहवासी तिलक सेजबहार हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे। वे पिछले 25 वर्ष से पत्रकारिता से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने नवभारत, देशबंधु, और दैनिक स्वदेश में भी सेवाएं दी।
वे दैनिक ‘छत्तीसगढ़’ की स्थापना वर्ष 2006 से बतौर सीनियर सिटी रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे थे। कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी का देहांत हुआ था। वे अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं। ‘छत्तीसगढ़’ परिवार, रायपुर प्रेस क्लब और पत्रकार संघ ने उनके निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है।







Comments are closed.