
तिल्दा/ नेवरा/ सौरभ जैन भाजपा मंडल के शहर महामंत्री ने जानकारी दी की हम सब भाजपाई अपने प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी दिन शुक्रवार समय 10:30 बजे भाजपा कार्यालय नेवरा में रखी गई है।
इस दिवस को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी गरीबों का कल्याण कर अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से साकार कर रहे हैं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रसाद नड्डा जी के निर्देशानुसार इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है जैसे कि सर्वजनिक स्थल पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ-साथ आजीवन निधि संकलन एवम नेताओं के द्वारा उद्बोधन का कार्यक्रम होना है जिसमें प्रमुख रूप से श्री अनिल अग्रवाल जी जिला महामंत्री एवम श्री ईश्वर यदु मण्डल अध्यक्ष के उपस्थिति में सम्पन होना है। एवं सभी भारतीय जनता पार्टी मंडल के वरिष्ठ नेता गण एवं बूथ स्तर के समस्त कार्यकर्ता बंधुओं से सादर अनुरोध है समय एवं स्थान को ध्यान में रखते हुए अपनी उपस्थि दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह शहर महामंत्री सौरभ जैन ने किया है व भाजपा के सभी पार्षद व जनप्रतिनिधि एवं सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील किया गया है ।







Comments are closed.