
तिल्दा / नेवरा / प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रविन्द्र कुमार पिता मोहिन्दर पाल उम्र-30 वर्ष निवासी गली नं.11 दशमेश नगर उगाना रोड होशियारपुर थाना- मॉडल टाउन जिला-होशियारपुर (पंजाब) का निवासी है जो तिल्दा नेवरा के पंजाब नेशनल बैंक में स्टाफ मैनेजर के पद पर कार्यरत होकर तिल्दा के फ्लेट नं.307 कृष्णा टॉवर में निवास कर रहा था । आरोपी रविन्द्र कुमार ने एक महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया इसके बाद शादी का प्रलोभन देकर लंबे समय से उसका दैहिक शोषण करता रहा साथ ही महिला की नाबालिग बेटी से भी अश्लील हरकतें करता रहा। प्रार्थिया ने लिखित आवेदन पेश किया कि आरोपी रविन्द्र कुमार स्टाफ मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक तिल्दा द्वारा उसके साथ जबरन बलात्कार की घटना कर विवाह का प्रलोभन देकर लगातार शारिरिक संबंध बनाये तथा प्रार्थिया को विश्वास में लेकर प्रार्थिया की नाबालिग पुत्री को कार से ट्यूशन एवं परीक्षा देने स्कूल लाने ले जाने के दौरान उसके साथ अश्लील हरकत करता था यह बात नाबालिग पुत्री द्वारा बताए जाने के बाद जब उसे जानकारी हुई तब लिखित आवेदन दिया पुलिस ने प्रार्थिया के आवेदन पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया ओर अपराध विवेचना के विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस ने आरोपी को ,गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।








Comments are closed.