न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) की एक नई श्रृंखला, कटघोरा ब्रांच का सोमवार 18 नवम्बर को होगा शुभारंभ, आसपास के लोगों को मिलेगी इलाज की बेहतर सुविधा

कोरबा/ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा जिलावासियों को बेहतर और महानगरीय तर्ज पर उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रहे एनकेएच ग्रुप द्वारा एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल (कटघोरा) का शुभारंभ सोमवार 18 नवंबर को किया जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी
जायसवाल के हाथों किया जाएगा।

इस अवसर पर उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, उपाध्यक्ष बजरंग पटेल सहित कटघोरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कटघोरा में एनकेएच हॉस्पिटल प्रारंभ हो जाने से कटघोरा सहित इसके आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को यहां हर तरह की चिकित्सा सुविधा एक ही छत के नीचे आसानी से मिल सकेगी। अभी तक की स्थिति मे कटघोरा से लेकर जिले के दूरस्थ इलाके से मरीजों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में काफी समय लग जाता है और इस बीच उन्हें जो त्वरित उपचार लाभ मिलना चाहिए, वह बाधित हो जाता है। इस तरह की समस्या के मद्देनजर कटघोरा स्थल जो कि पाली, पोड़ी-उपरोड़ा व आसपास के क्षेत्रों में निवासरत लोगों के लिए एक केंद्र बिंदु भी है, इसे दृष्टिगत रखते हुए यहां
सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की ब्रांच खोलने का निर्णय लिया गया।

हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से रोगियों की सेवा में लगे हैं। दुर्घटना के दौरान हड्डी के साथ सिर में गंभीर चोट होने पर पूर्व में मरीज को बिलासपुर या रायपुर भेजा जाता था। दिल का दौरा पड़ने से समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई मरीज दम तोड़ देते थे, लेकिन अब कोरबा में ही हृदय रोग के उपचार के सुविधा, जांच व ऑपरेशन की सुविधा मिल जाने से शहर व जिला वासियों को काफी लाभ मिल रहा है। मरीजों की उपचार के अभाव में असामयिक मौत न हो, इस उद्देश्य से एनकेएच ग्रुप द्वारा कोरबा सुपरस्पेशलिटी (एनएबीएच से मान्यता प्राप्त) के साथ-साथ चाम्पा, जमनीपाली व बालको के बाद अब कटघोरा में हॉस्पिटल की शुरूआत की जा रही है।

एनकेएच, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल – कटघोरा में स्त्री एवं प्रसूति, जनरल सर्जन, जनरल मेडिसिन, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक छत के नीचे 24 घंटे और सातों दिन रोगियों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इमरजेंसी सेवा भी यहां उपलब्ध रहेगी। बहुत जल्द ही इस अस्पताल में कई अन्य आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!