निर्दलीय प्रत्याशी ने दिया कांग्रेस को समर्थन, कहा- प्रचार में निकला तब पता चला कोरबा में “जयसिंह अग्रवाल” की लहर

कोरबा/ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी कुछ प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। ऐसे ही एक प्रत्याशी प्रवीण मसीह हैं, वे क्रिश्चियन समाज से आते हैं। इन्होंने नि:शर्त अपना समर्थन जय सिंह अग्रवाल को दे दिया है। नाम वापसी के दौरान वह अपना नाम वापस लेने से चूक गए। तब संभवत: वह निर्दलीय चुनाव लड़ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अब उनका विचार बदल गया है। कांग्रेस और जयसिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने जयसिंह अग्रवाल को अपना समर्थन दिया है। 

प्रवीण मसीह ने कहा कि मैने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा था। चुनाव लड़ने के लिए प्रचार भी शुरू कर दिया था। लेकिन मैं जहां भी जा रहा था। वहां माहौल जयसिंह के पक्ष में नजर आया। कोरबा विधानसभा में उनकी लहर चल रही है। इसे देखते हुए मैंने अपना समर्थन उन्हें दिया है। वैसे भी मेरी विचारधारा सदैव कांग्रेस की रही है। जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में कई विकास कार्य करवाए हैं। उनके कार्यशैली भी बेहद सकारात्मक रही है। लोगों के द्वारा मुझे बताया गया, विकास कार्य के बारे में मुझे जानकारी दी गई। जिससे मैं अभीभूत हूं और इसलिए ही मैंने अपना समर्थन उन्हें दे रहा हूं।

मसीह ने बताया कि मैं और मेरा समाज हमेशा कांग्रेस से प्रभावित रहा है। अब मैने अपना समर्थन जय सिंह अग्रवाल को दे दिया है। मैं समाज के लोगों को भी अपील करता हूं कि वह जयसिंह अग्रवाल को ही वोट करें, चुनाव में मैं जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में ही प्रचार करूंगा। उनके लिए हर संभव काम करूंगा। कोशिश करेंगे कि हम सभी मिलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में करें और उन्हें चौथी बार इस विधानसभा से विजयी बनाएं।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!