निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन,154 लोगों ने किया रक्तदान

तिल्दा/नेवरा/ संत निरंकारी मिशन तिल्दा द्वारा निरंकारी भवन में रक्त दान शिविर का किया आयोजन डी के एस रायपुर के रेड क्रास ब्लड बैंक के सहयोग से हुवा सफल आयोजन 154 लोगो ने किया रक्त दान जिसमे पुरुषो ने 102और महिलाओ नें 52 शामिल है सभी रक्तदाताओ को पेड़ और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया शिविर में आने वाले सभी लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी । सुन्दर दास जेस्वानी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा पुनीत कार्य जीवन में क्या हो सकता है जो दूसरे के शरीर में जीवित रहने का सबसे अहम साधन है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी को कोई परेशानी नहीं होती बल्कि उसके दिए हुए रक्त से किसी की जान जरूर बचती है। सभी को इसके लिए आगे आना चाहिए।
रक्तदान को महादान सिर्फ इसलिए ही कहा गया है क्योंकि रक्तदान यानी ब्लड डोनेशन करने से न सिर्फ आप खून देकर दूसरों की जान बचाते हैं बल्कि इससे आपकी सेहत को भी कई तरह से फायदा होता है। इससे न सिर्फ आपका स्ट्रेस कम होता है, आप इमोशनली बेहतर महसूस करते हैं और नेगेटिव फीलिंग्स दूर होती है बल्कि रक्तदान करने से दिल से जुड़ी बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। रेगुलर ब्लड डोनेशन से हमारे शरीर में आयरन की अधिकता नहीं होती। यह कई तरह के कैंसर के खतरे को भी कम करता है। इसके अलावा रक्तदान से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है

संत निरंकारी मिशन तिल्दा द्वारा जनहित की भलाई हेतु भी अनेक सेवाएं की जा रही हैं। जिससे समाज का समुचित विकास हो सके। जिनमें मुख्य रूप से स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, निशुल्क चिकित्सा परामर्श केंद्र, निशुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंद की सहायता इत्यादि सम्मिलित है।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!