
भिलाई नगर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उद्योगपति के.के.झा के बड़े भाई विद्यानंद झा का दिल्ली में निधन हो गया है. वे 79 वर्ष के थे. कोलकाता में रहते हुए उन्होंने बिरला ग्रुप के उच्च पदों पर कार्य किया. रिटायर होने के पश्चात वे दिल्ली में निवासरत थे. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित पंजाबी बाग मुक्तिधाम में किया गया. वे आदित्य नंदन झा एवं रवि नंदन झा के पिता थे.अंतिम संस्कार में अपनी उपस्थिति देते हुए के.के.झा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विभा झा ने अपनी अश्रूपूर्ण श्रद्धांजलि दी है. झा दंपत्ति ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिवार इस दुख की घड़ी को सह सके इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.समस्त मैथिल परिवार उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते है ।







Comments are closed.