नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा जन सुविधा के मद्देनजर करेगी बालको की जनसुनवाई कार्यक्रम का विरोध

कोरबा। नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने बताया कि बालको में आ रहे नए स्मेल्टर प्लांट का समर्थन नहीं करेगी, क्योंकि कोरबा जिले में बढ़ता प्रदूषण, जल एवं वायु को ध्यान में रखते हुए, जन सुनवाई का समर्थन नही करेगी। साथ ही स्थानीय बेरोजगारों का बालको प्रबंधन द्वारा आज दिनांक तक रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया, बालको प्रबंधन द्वारा बाहरी लोगों को रोजगार दे रहा था जबकि यहां के गरीब परिवार राखड़ एवं पर्यावरण प्रदूषण स्थानीय बेरोजगार खा रहे हैं।

बालको द्वारा दबाव पूर्वक सैकड़ों स्टाफ को VRS भरवाकर छुट्टी कर दिया गया है। जिसके सैकडों ज्वलंत उदाहरण सामने मौजूद हैं। जबकि बचे हुए कार्यरत करीब 7500 श्रमिको का अप्रेल 2020 से सितंबर 2020 तक 6 माह का एरियर्स की राशि अब तक नही दिया गया है

जब श्रमिकों को देने के लिए उनके हक, गाढ़ी मेहनत के कमाई का पैसा बालको नही दे पा रहा है
तो फिर क्या वह भविष्य में वाजिब सुविधाएं आम नागरिकों को दे पाएगा??
यह एक ज्वलंत सवाल हम सब के सामने है

अगर यह प्रोजेक्ट आता है तो बेरोजगारी दर में और वृद्धि होगी और इसके साथ अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनते हुए प्रदूषण भी बढ़ेगा। जबकि अभी वायु प्रदूषण तो है ही साथ ही साथ प्लांट से निकलने वाला (रा-वाटर) प्रदूषित पानी सीधे नदी नाली में प्रवाहित हो रहा है इससे जल प्रदूषण भी बढ़ेगा चाहे स्मेल्टर प्लांट हो या थर्मल प्लांट। इसलिए नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा जन सुनवाई का विरोध करेगी।

  • Related Posts

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    दूरस्थ ग्राम नकिया में ग्रामीणों के बीच कलेक्टर की चौपाल, सुनी समस्याएँ और निराकरण का दिया भरोसा लेमरू स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन नियुक्त करने सहित स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने के…

    Read more

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  
    error: Content is protected !!