नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार.. प्रदुषण व बेरोजगारी का जिक्र नहीं होने का रहा…

कोरबा /  मो. न्याज नूर आरबी अध्यक्ष-नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा ने जिला कोरबा के लिए अनेकों सौगात देने हेतु सुबे के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है। बजट में जिला कोरबा के बांकीमोगरा क्षेत्र में एक नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय प्रारंभ करने का घोषणा कि गई है।वही रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उप तहसील बरपाली व अजगरबहार को तहसील बनाने की घोषणा होने के बाद बजट में नए रूप देने के लिए प्रावधान रखा गया है।

पाली अनुभाग बनाने के बाद पाली अनुविभागीय कार्यालय की स्थापना का प्रावधान भी इस बजट में रखा गया है। दुर्घटनाओं में पत्रकारों की असमय मृत्यु होने पर आश्रित परिजनों को दो लाख की सहायता राशि देने की जगह इसे बढ़ाकर पांच लाख  कर दिया गया है। साथ ही नवीन चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में संचालन करने हेतु भवन निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान भी इस बजट में रखा गया है।
जिला कोरबा में एक नए बालक व कन्या छात्रावास बनाने की घोषणा इस बजट में की है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बजट में 119 नए इंग्लिश मीडियम स्कूलों को शुरू करने की घोषणा की गई है जिसके तहत जिला कोरबा में 3 स्कूल खुलेंगे जिससे जिले में शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों की संख्या 6 हो जाएगी। 3 नए स्कूल करतला, पोड़ी और कटघोरा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में खुलेंगे।
इस बजट में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए भी बड़े प्रावधान किए गए हैं जिसके तहत कोरबा जिला में सतरंगा पर्यटन स्थल को इंटरनेशनल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की अपनी योजना का जिक्र मुख्यमंत्री ने बजट में किया है।
मलाल केवल इतना रहा की कोरबा में बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम के लिए व बढ़ते बेरोजगारी तथा शिक्षित कोरोना वारियर्स जो बेरोजगार भटक रहे हैं इन सबके लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!