नांदगांव के पत्रकार पूरन साहू समेत दो की कोरोना से मौत

पूरन साहू

राजनांदगांव । 
राजनांदगांव में सोमवार सुबह दो कोरोना मरीजों की मौत से खलबली मच गई। इस घटना में राजनांदगांव के एक होनहार पत्रकार पूरन साहू समेत एक युवक की जान चली गई। पत्रकार पूरन साहू मीडिया जगत में चर्चित नाम रहा है। वह करीब 48 वर्ष के थे। उनकी निधन की खबर से पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं राजनीतिक तथा गैर राजनीतिक लोगों को भी उनके निधन की खबर से सदमा लगा है।
 
बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह वह कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पेंड्री स्थित कोविड केयर सेंटर में उपचारार्थ दाखिल थे। लगातार उनकी सेहत में गिरावट आने के बाद उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया। पूरन साहू की पत्रकार बिरादरी में अच्छे कलमकार के रूप में गिनती होती थी। उन्होंने लंबे समय तक दैनिक भास्कर और हरिभूमि समेत स्थानीय अखबारों में काम किया। उनकी लेखन शैली और राजनीतिक लेखों की सराहना होती रही है। वह मूल रूप से लालबहादुर नगर क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के रहने वाले थे। उन्होंने राजनांदगांव में ही तालीम हासिल की। एलएलबी तक शिक्षित श्री साहू के निधन की खबर के बाद परिजन सदमे में है। इस बीच शहर के ही भरकापारा के सचिन सोनी नामक युवक की भी कोरोना के चलते मृत्यु हो गई है। 

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!