नसीमा बनी महिला शाखा की जिला समन्वयक, राजीव मितान क्लब के प्रभारी ने दी नियुक्ति

कोरबा / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को सामाजिक गतिविधियों सहित राजनीति के क्षेत्र में शामिल करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जा रही है। इसी क्रम में कोरबा जिले की सुश्री नसीमा बानो को महिला शाखा का जिला समन्वयक बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी विधायक देवेन्द्र यादव ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि शासन की इस महती योजना को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाए।
मितान क्लब के लगभग सभी वार्डों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसके माध्यम से सामाजिक गतिविधियों का संचालन होगा। इसके अलावा प्रदेश व जिला स्तर पर भी पदाधिकारी का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरबा निवासी सुश्री नसीमा बानो को भी महती जवाबदेही सौंपी गई है। उन्हें महिला शाखा का जिला समन्वयक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के पश्चात कांगे्रसियों ने हर्ष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्लब का गठन कर युवाओं को पार्टी से जोडऩे का अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मितान क्लब में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को जोड़ा जाएगा। जिनके माध्यम से सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाकर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिले में कुल 412 क्लबों की संख्या हैं जिन्हें प्रतिवर्ष 1 लाख रूपए की राशि मिलेगी जिसके माध्यम से पदाधिकारी कार्यक्रमों का संचालन करेेंगे।


  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!