नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं,पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों ने स्वयं देर रात सड़क पर निकल कर कार्यवाहियां करवाई

कोरबा / पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी स्वयं देर रात निकल कर कार्यवाहियां करवा रहे हैं। निर्देश के पालन में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना,चौकी प्रभारियों द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। कल दिनांक 27 नवंबर 2022 को रात्रि 8:00 बजे से 1:00 बजे तक वाहन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया,  जिसमें जिले के समस्त थाना, चौकी क्षेत्रों में वाहन चालकों की जांच की गई , इस दौरान करीब 200 वाहनों के विरुद्ध  मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई । शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 114 वाहन को जप्त कर वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। लोग सड़क पर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित करने और दुर्घटना कारित करने वाले गाड़ियों की वजह से परेशान हैं, इसलिए ऐसे 15 वाहनों के विरुद्ध धारा 283 भादवि के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है ।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!