नवगीत

भोली पर नादान नहीं हैं
फितरत सूरत से पहचानें
निपट गाँव की सुगढ़ औरतें

बोझ लकडिय़ों का सिर पे धर,
चली हाट को सभी चहकतीं
बतियातीं इक दूजे से वह
निर्भय होकर सहज महकतीं
बिना थके अनवरत कर्मरत,
काम किया करतीं मनमानें
निपट गाँव की सुगढ़ औरतें ।

चुल्हा चौका बर्तन कपड़ा
झाड़ू कटका और मजूरी
घर के बाहर घर के अंदर
करतीं सबकी रोज हुजूरी
कहना मत की ज्ञान नहीं है
गातीं लोक गीत के गानें
निपट गाँव की सुगढ़ औरतें ।

चटक रंग की साड़ी भाती
लाल गुलाबी फूलों वाली
साधारण सज्जा होतीं हैं
पर पैजन हों भारी वाली
करधन ककनी पैरी बिछुआ
रहन सहन का मतलब जानें
निपट गाँव की सुगढ़ औरतें ।

मर्यादा सर पे आँचल रख
पुरुषों के सँग हाथ बँटाती
कमा रहीं पैसे थोड़े पर
खुश रहतीं हैं नेह लुटाती
चंचल चितवन बोली मीठी
निश्छल होतीं हैं मुस्कानें
निपट गाँव की सुगढ़ औरतें ।

सब्जी बेचें फसलें रोपें
मनिहारिन सी गाँव घूमतीं
हर उलझन झटपट सुलझाकर
मस्ती का ले छाँव झूमतीं
छाजन छातीं खपरैलों से
आती घर को साज सजानें
निपट गाँव की सुगढ़ औरतें ।

गीता विश्वकर्मा नेह

  • Related Posts

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही कांग्रेस के भीतर लॉबिंग तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और कद्दावर आदिवासी…

    Read more

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
    error: Content is protected !!