
दुर्ग । दुर्ग जिले में एक नर्स ने अपने डॉक्टर पति के साथ देर रात खाना खाया और बिस्तर लगाने के नाम पर कमरे में गई, लेकिन जब पति कमरे में गया तो उसकी पत्नी कमरे में मौजूद नहीं थी, जब पत्नी की तलाश की गई तो मालूम चला कि उसकी लाश अपार्टमेंट के पीछे खून लथपथ पड़ी हुई है।
मामला दुर्ग के आनंद विहार कॉलोनी का है, मृतका का नाम प्रीति है और उसने ने करीब 39 दिन पहले कोर्ट में डॉ महेंद्र से लव मैरिज की थी। एक साल पहले दोनों का एक निजी अस्पताल में परिचय हुआ था। इसके बाद दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई थी।
घटना सोमवार रात की है, मृतका प्रीति ने अपने पति के साथ देर रात खाना खाया था। खाना खाने के बाद वह बेडरूम में बिस्तर लगाने चली गई। इसी दौरान पत्नी ने कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद महेंद्र ने प्रीति को आवाज लगाई। लेकिन प्रीति ने जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पति ने पड़ोसी को आवाज देकर बुलाया और दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने के बाद प्रीति की तलाश करने छत पर गया, लेकिन वह नहीं दिखी। इसके बाद बाइक लेकर कॉलोनी के गेट पर खड़े गार्ड से जानकारी लेने पहुंचा।
गॉर्ड से बातचीत के दौरान कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि किसी युवती का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा हुआ है। जब मौके पर जाकर देखा तो लहुलुहान हालत में प्रीति पड़ी थी। उसे घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने प्रीति की मौत की पुष्टि कर दी।
महेंद्र और प्रीति बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर रहते थे। पत्नी ने बिल्डिंग की छत यानी 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को प्रीति के पति डॉ। महेंद्र ने यह भी बताया है कि प्रीति को पिछले कुछ दिनों से ब्लेकमेल वाले मैसेज और कॉल आ रहे थे। उसका मोबाइल डैमेज हो गया है। मोबाइल पर कुछ मैसेजेस देखे थे। जिसके बारे में पूछताछ की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







Comments are closed.