नगर सैनिक की हत्या का खुलासा,आरोपी ने कबूला मृतक से लिया था लाखो का कर्जा 6 गिरफ्तार

जांजगीर। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में नगर सैनिक की हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें नगर सैनिक रज्जू तिवारी की आरोपियों ने 24 सितंबर को चाकू और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के भाई राम प्रताप तिवारी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
नवागढ़ थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच में घटना स्थल का सीसीटीवी फूटेज बरामद किया गया। शक के आधार पर संतोष मधुकर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपी ने हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि मृतक से उसने दो, तीन लाख रूपए ब्याज में लिये थे। जिसे लौटाने के लिए मृतक हमेशा उसके साथ गाली गलौच करता रहता था। इस बात से परेशान होकर आरोपी ने अपने बेटे और 4 अन्य के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई जिसके बाद वारदात के दिन आरोपियों ने पीछा करके रज्जू को चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर वारदात में शामिल अन्य 5 आरोपी जय प्रकाश, मनीष शास्त्री, सुनील पंकज और दो को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!