नगर में कीर्तन कर गुरुवाणी का कर रहे गुणगान, बड़ी संख्या मे सिंधी समाज से हरेक उम्र के लोग हो रहे है प्रभातफ़ेरी मे शामिल..

तिल्दा नेवरा । स्थानीय पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान मे गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे समाज के लोगों के द्वारा प्रतिदिन प्रभातफ़ेरी निकाली जा रही है. सिख पंथ के पंथ प्रदर्शक गुरुनानक देव जी की जयंती पूर्व सुबह निकलने वाले इस प्रभात फ़ेरी मे प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तो की संख्या बढ़ती जा रही है. गोपाष्टमी के बाद से प्रारम्भ हुए इस प्रभात फ़ेरी मे सिंधी समाज के हरेक उम्र के लोग बड़ी संख्या मे बाबा की सेवा मे जुट रहे है. सुबह 4 बजे से प्रारम्भ होने वाले इस प्रभात फेरी मे समाजिकजनों द्वारा संगीत के साथ नगर कीर्तन किया जाता है, और लोगों के घर जाकर, गुरुनानक देव विशेष अरदास किया जा रहा है. प्रतिदिन नगर के स्थित सिंधी गुरुद्वारा से प्रारम्भ होकर यह नगर कीर्तन कार्यक्रममुख्य मार्गो से होते हए, सुभाष चौक, सिंधी कैम्प व अन्य जगहों से गुजरते हुए वापस अपने गंतव्य स्थल पर आकर समाप्त होती है. आयोजन के सम्बन्ध मे सिंधी गुरुद्वारा के प्रमुख सेवादार मोहन लाल उदासी ने बताया कि नगर कीर्तन का आयोजन प्रतिवर्ष होता है जिसमे हम सभी सामाजिकजन नगरवासियो के बीच अलसुबह पहुंचकर बाबा नानकदेव की महिमा व कार्यों का बखान करते है.चुंकि इस बार कोरोना काल चल रहा है लिहाजा नगर कीर्तन मे शामिल होने वाले लोगों को हिदायत दी गई है की वे अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर आवे. वही इस नगर कीर्तन मे शामिल लोगों ने कहा कि वे हर वर्ष इस नगर कीर्तन मे शामिल होते है, बाबा की गुरुवाणी, भजन के साथ नगर कीर्तन कर मन मे एक अलग आनंद की अनुभूति होती है. वही इस प्रभात फ़ेरी मे प्रतिदिन सेवाभावी लोगों के द्वारा स्वल्पाहार आदि का आयोजन भी किया जाता है. इस प्रभात फ़ेरीे मे प्रतिदिन शामिल होने वालो मे समाज सहित बड़ी संख्या मे बच्चे व महिलाएं शामिल थी

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!