नगर की सबसे पुरानी साईकिल दुकान में भीषड आगजनी,20 लाख का समान जल कर स्वाहा…

तिल्दा/नेवरा/ तिल्दा स्टेशन चौक पर स्थित शहर की सबसे पुरानी गोपाल साइकिल स्टोर के तीसरे फ्लोर पर शनिवार की शाम अचानक आग लग गई। आग में लाखों रुपए का टायर, ट्यूब, साइकिल,सहित रखा अन्य सामान जलकर खाक हो गया. बजरंग पावर. अल्ट्राटेक बैकुंठ और अडानी पावर के दमकल पहुचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात है ।
तिल्दा स्टेशन चौक पर गोपाल साइकिल स्टोर शहर की सबसे पुरानी साइकिल की दुकान है।शनिवार को तिल्दा शहर बंद रहता है हालांकि दोपहर तक ज्यादातर दुकानें खुली रहती है और यह दुकान भी खुली हुई थी। शाम 4 बजे आसपास के लोगों ने दुकान के ऊपरी हिस्से से धुआं उठते देखा तो दुकान मालिक को बताया। तब तक आग तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में तेजी से फैल चुकी थी।
इस बीच आग लगने की सूचना बजरंग पावर को दी गई और दमकल भेजने के लिए कहा गया..इसी तरह दमकल के लिए अल्ट्राटेक बैकुंठ और अडानी पावर को भी सूचना दी गई। दमकल पहुंचने के पूर्व लोग घरों से पानी लाकर और टैंकर के पानी से आग बुझाते रहे |लेकिन आग इतनी भीषण थी कि पानी का कोई असर नहीं पड़ रहा था। कुछ ही देर बाद बजरंग पावर से दमकल पहुंच गया और आग बुझाने का कार्य शुरू हुआ इसी बीच अन्य जगहों से भी दमकल पहुंच गए लगभग1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हालांकि आग तीसरी मंजिल पर लगी थी यदि आग नीचे दुकान में लगती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।इस हादसे में लगभग 20 लाख रुपए से भी अधिक का सामान जलने की जानकारी दुकान के संचालक मीनू केसरवानी के द्वारा दी गई है ।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!