धूमधाम के साथ मनाया गया जनपद बागपत में रक्षाबंधन का त्यौहार

  • रक्षाबंधन का त्यौहार बहनों के लिए खुशियों भरा सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार होता है जिसका वह साल भर इंतजार करती है – पूनम
  • मेरी बहन मेरा अभिमान है, बहन ने कदम-कदम पर मेरा हौंसला बढ़ाया और मैं मुश्किल से मुश्किल रास्तों को हॅंसते हुए पार कर गया – अमित चौहान

बागपत/उत्तर प्रदेश/से विवेक जैन की रिपोर्ट…

जनपद बागपत में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों को रोली और चावल से तिलक किया, भाइयों की आरती उतारी, उनकी कलाई पर राखी बांघी, मुहं मीठा कराया और उनकी लम्बी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाईयों ने बहनों को इस अवसर पर उपहार भेंट किये और उनका हर मुश्किल घड़ी में साथ देने का वचन दिया। रक्षाबंधन के त्यौहार पर भाई को राखी बांधने आयी एक बहन पूनम ने बताया कि रक्षाबन्धन का त्यौहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी या रक्षासूत्र कहा जाता है। कहा कि यह त्यौहार बहनों के लिए खुशियों भरा सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार होता है जिसका वह साल भर इंतजार करती है। रक्षा बंधन के बारे में गेटवे इंटरनेशनल सीनियर सेकेड़री स्कूल बागपत के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है जो भाई बहन के प्यार को मजबूत बनाता है। बहने भाईयों को राखी बांधकर व मिठाई खिलाकर और भाई बहनों को उपहार देकर एक दूसरे के साथ अपना प्यार साझा करते है। बताया कि उनकी बहन ने हर मुश्किल घड़ी में उनका हौंसला बढ़ाया, जिसकी वजह से जीवन की मुश्किल से मुश्किल रास्तों को भी वह आसानी से पार कर गये। कहा कि मेरी बहन मेरा अभिमान है और वे अपनी बहन के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!