
मीडिया सेशन/ धरसीवा विधानसभा में दोनो राष्ट्रीय दलों द्वारा बाहरी प्रत्याशी की घोषणा किए जाने से धरसीवा विधानसभा में जनता में काफी रोष का माहौल है पूर्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाहरी प्रत्याशी अनुज शर्मा को टिकट दिया गया जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक सुर में अबतक विरोध में डटे हुए है की कांग्रेस पार्टी द्वारा धरसीवा विधानसभा में बाहरी प्रत्याशी छाया वर्मा को कांग्रेस पार्टी के द्वारा टिकट दिया गया है जिससे की अब कांग्रेस पार्टी में भी स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर स्थानीय सभी दावेदार और बूथ जोन सेक्टर के कार्यकर्ता एकजुट हो कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है और स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रहे है। धरसीवा विधानसभा में एक भी स्थानीय प्रत्याशी नहीं होने से जनता में भी भारी रोष देखने को मिल रहा है।सूत्रों से पता चला है धरसीवा की जनता अब निर्दलीय स्थानीय प्रत्याशी की आस लगाए हुए बैठी हुई है।








Comments are closed.