धरने पर बैठे पटवारी खेल रहे थे पैसा लगाकर जुआ, मीडिया आ धमकी तो मुस्कुराते हुए कहा – मनोरंजन कर रहे थे

कवर्धा। प्रदेशभर के पटवारी 14 दिसंबर से काम ठप कर हड़ताल पर बैठे हैं। इस दौरान कवर्धा से एक तस्वीर सामने आई है, जहां पटवारी संघ के लोग अपने हड़ताल से बोर होकर मनोरंजन के लिए पैसा लगाकर जुआ खेल रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि कवर्धा जिले में पटवारी संघ का नेतृत्व करने वाले गैंदुराम मरावी कह रहे हैं।
दरअसल गुरुवार को पटवारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल का कवरेज करने के लिए वहां स्थानीय पत्रकार पंडाल पर पहुंचे। तो हड़ताल पर बैठे पटवारी आपस में पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे। पत्रकार जब अपने मोबाइल में इस पूरे दृश्य को कैद करने लगे तो पटवारी संघ भागने और मुंह छुपाने लगे।
पटवारी संघ जिला अध्यक्ष गैंदुराम मरावी से जब पत्रकारों ने इस पर प्रतिक्रिया चाही तो उनका कहना था कि वह मनोरंजन के लिए खेल रहे थे। गैंदुराम मरावी से फोन पर इस मसले पर बातचीत की तो उनका तब भी यही कहना था। मरावी ने बताया कि वे 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर है । उनकी 9 सूत्रीय मांग है, जिसमें सबसे प्रमुख मांग है भुइंया एप्प साल 2015 से लांच है, लेकिन अभी तक पटवारियों को डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप जैसे मुलभुत संसाधन नहीं दिया गया है।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!