
तिल्दा/नेवरा/ जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के महामंत्री प्रकाश मेघानी और तिल्दा-नेवरा के दैनिक रेलयात्रियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है. ज्ञापन में एमएसटी सुविधा शीघ्र प्रारंभ करने की माँग की है.
दैनिक रेलयात्रियों का कहना है कि क्षेत्र के हजारों लोग छोटे-मोटे व्यापार और रोजगार के लिए रायपुर-बिलासपुर और अन्य जगह रोज आना-जाना करते हैं. एमएसटी सुविधा बंद होने से उन्हें हर माह दस गुना ज्यादा किराया देना पड़ रहा है. जैसे तिल्दा-नेवरा से रायपुर स्टेशन का लोकल ट्रेन में एमएसटी में 180 रुपये प्रतिमाह लगता था. अभी 1800 रुपये प्रतिमाह किराया भुगतान करना पड़ रहा है. 6-7 हजार रुपये प्रतिमाह आमदनी वाले रेलयात्रियों के लिए 1800 रुपये खर्च करना भारी पड़ रहा है. इसलिए शीघ्र एमएसटी सुविधा प्रारंभ करने की माँग की गई है.







Comments are closed.