देश प्रदेश:- चंद्र ग्रहण लगा, 3 बजे तक होली खेलने से बचे लेकिन, “भारत में नहीं”

रायपुर/दिल्ली/ आज यानी 25 मार्च सोमवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज होली के साथ-साथ चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. होली के त्योहार पर लगने जा रहा यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से शुरू हो गया है जो दोपहर 3 बजकर एक मिनट तक रहेगा. ग्रहण करीब 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष गणना की मानें तो यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर जैसी जगहों में नजर आएगा.

आमतौर पर चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है. हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा तो इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. अगर सूतक काल मान्य होता है तो इस दौरान देवी-देवताओं की पूजा या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. बता दें कि आज यानी 25 मार्च 2024 को देश भर में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. चिंता की बात यह है कि होली के रंगों में भंग डालने के लिए आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है जो दोपहर 3 बजकर एक मिनट तक प्रभावी रहेगा. हालांकि, भारत में यह नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!