देश प्रदेश:- कैसे काम करते हैं EVM और VVPAT….सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को समझाने के लिए बुलाया, आज अहम फैसला

मीडिया सेशन/ चुनाव में मतदान के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वोटिंग की पुष्टि के लिए मिलने वाली वीवीपैट स्लिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज अहम फैसला सुना सकता है। इस बीच अदालत ने आज दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ईवीएम और वीवीपैट से जुड़े कुछ सवाल पूछेगी। खासतौर पर ईवीएम में लगने वाले माइक्रो कंट्रोलर के काम करने की प्रक्रिया के बारे में जज समझेंगे। इसके अलावा ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा से जुड़े कुछ सवाल भी जज पूछ सकते हैं।

एक अहम सवाल जज यह भी पूछने वाले हैं कि आखिर ईवीएम मशीनों को कितने समय तक रखा जा सकता है। बेंच में शामिल जस्टिस संजीव खन्ना ने सवाल पूछा है, ‘क्या माइक्रो कंट्रोलर को कंट्रोल यूनिट में इंस्टॉल किया गया है या फिर वीवीपैट में लगाया है। हमें यही मालूम है कि इसे कंट्रोल यूनिट में ही लगाया गया है, लेकिन चुनाव आयोग ने जो FAQs जारी किए हैं, उसने अनुसार इसे वीवीपैट में लगाया गया है।’ इसके अलावा बेंच का एक सवाल यह है कि क्या ये माइक्रो कंट्रोलर एक ही बार प्रोग्राम किए जाते हैं या फिर इनमें बदलाव भी किए जा सकते हैं ।

बता दें कि ईवीएम और वीवीपैट को लेकर दायर अर्जियों पर कई दिनों तक लंबी सुनवाई चली थी। इसके बाद अदालत ने बुधवार तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान दिलचस्प बहस हुई थी, जिसमें वकील प्रशांत भूषण ने तो बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने की मांग की थी। इस पर बेंच ने कहा था कि हमें बैलेट पेपर के बारे में भी मालूम है, जिस दौर में इसके माध्यम से चुनाव होता था, तब की स्थिति हमें पता है। बेेंच ने कहा था कि कम आबादी वाले देशों में ऐसा हो सकता है, लेकिन भारत जैसे देश में ऐसा संभव नहीं है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!