दूसरी बार बदला गया शिव महापुराण कथा स्थल, अब छुरी के बंद हो चुके पावर प्लांट परिसर को किया गया चिन्हित

दूसरी बार बदला गया शिव महापुराण कथा स्थल, अब छुरी के बंद हो चुके पावर प्लांट परिसर को किया गया चिन्हित

कोरबा। शहर के इंदिरा स्टेडियम में होने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण कथा के लिए दूसरी बार आयोजन स्थल को बदला गया है। पहले कनबेरी फिर शहर के इंदिरा स्टेडियम और अब छुरी में बंद हो चुके पावर प्लांट परिसर को चिन्हित किया गया है। जहां 12 से 18 जुलाई तक कार्यक्रम होगा।जिले में सावन के दौरान महाकाल भक्त मंडल द्वारा 12 से 18 जुलाई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में कथा वाचन करने पंडित प्रदीप मिश्रा शामिल होंगे। जिसके लिए समिति ने पहले कनकी क्षेत्र के करीब खैरभवना कनबेरी मैदान को चिन्हित किया था। हालांकि भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर बाद में उक्त स्थान की जगह शहर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित इंदिरा स्टेडियम को चुना गया। लेकिन कथा में उमडऩे वाली भीड़ से शहर में जाम की स्थिति होने की संभावना से पुन: एक बार कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया। इस बार कटघोरा क्षेत्र के छुरी में स्थित बंद पड़े वंदना पावर प्लांट परिसर को चिन्हित किया गया। शुक्रवार को कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत प्रशासन की टीम आयोजन समिति महाकाल भक्त मंडल के साथ उक्त स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंची थी। जहां पंडाल, हेलीपेड व पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान होने पर वहां कार्यक्रम कराने का अंतिम निर्णय ले लिया गया है। शनिवार को भी बंद पावर प्लांट परिसर में प्रशासन व पुलिस की टीम ने पहुंचकर सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की है। सोमवार से आयोजन समिति पंडाल लगाने समेत अन्य तैयारियां शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!