
तिल्दा के समीपस्थ के गांव छपोरा ग्रामपंचायत के बाजार चौक में पुलिस थाना तिल्दा नेवरा के संयोजन में SP के निर्देशन पर ग्रामपंचायत छपोरा व छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के सहयोग से ट्रैफिक चौपाल का कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमो के पालन के लिए ग्रामवासियों को जागृत किया गया । साथ ही साथ छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के सौजन्य से वृक्षारोपण के साथ 1500 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में यातायात प्रभारी रायपुर डीएसपी सतीष ठाकुर संयोजक के रूप में थाना प्रभारी शरद चंद्रा अध्यक्षता सरपंच श्रीमती सुमित्रा सनद चतुर्वेदी मंच व कार्यक्रम संचालन युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने किया।
डीएसपी सतीष ठाकुर ने यातायात नियमो पर प्रकाश डालते हुवे लोगो को प्रतीक चिन्ह लेकर दोपहिया, चार पहिया,उससे अधिक पहियो के वाहन सम्बन्धित नियमो पर प्रकाश डाला उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल हुवे लोगो की मदद कर जान बचाने की अपील कर केवल मोबाईल में फ़ोटो वीडियो बनाकर शेयर करने से बचने को कहा मानवता का परिचय देना उस समय की तत्कालीक आवश्यकता बताया लगातार सड़क दुर्घटनाओ पर व मृत्यू पर उन्होंने चिंता जतायी ।
शरद चन्द्रा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा ने लोगो को कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने परिवार का संसार होते है कमाने वाले से घर चलता है यदि ऐसे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यू हो जाये तो पूरा परिवार बिखर जाता है उस परिवार का दुख वही लोग समझ सकते है इसलिए यातायात नियमो का कठोरता से पालन करके खुद को सुरक्षित रखने की अपील की कहा की खासकर शराब पीकर तो वाहन किसी भी हालत में न चलाये क्योकि ज्यादातर दुर्घटना नशे के चलते होती है । उन्होंने युवावों को माता पिता गुरुजनो के नाम रोशन करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए श्रम करके जुट जाने का आग्रह किया।
सरपंच श्रीमती सुमित्रा चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए तिल्दा नेवरा थाना के समस्त स्टॉप व पधारे अतिथियों को धन्यवाद देते हुवे सफल कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को बधाई देकर भविष्य में भी ऐसे सहयोग का विश्वास जताया।
कार्यक्रम संचालन कर रहे युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने 1500 वितरित फलदार पौधों को पौधे से पेड़ बनाने तक देखरेख की अपील कर प्रकृति के संतुलन हेतु ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण के लिए निवेदन किया आज जो भी बीमारी है उसका कारण उन्होंने पर्यावरण असंतुलन को बताया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से सरपंच प्रतिनिधि सनत चतुर्वेदी, उपसरपंच गायत्री डागेश्वर वर्मा,पंच अनिता राजकुमार रात्रे,गनेशिया घनश्याम वर्मा,दशरथ कोन्दू गेन्द्रे, चित्ररेखा नेहरू वर्मा,योगेश्वरी शंकर वर्मा,सनत साहू, दाऊलाल साहू,तोपचन्द लहरे,सरोजनी सौमित वर्मा,संतोष वर्मा, छपोरा प्लांट के जीएम पांडे,छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के युवा कार्यकर्ता दुर्गेश साहू संभाग संयोजक,आशीष वर्मा,कमल धीवर,भूपेंद्र वर्मा,मयंक चतुर्वेदी, हर्ष चतुर्वेदी, वरिष्ठ नागरिक दानीराम वर्मा शिक्षक, हीराराम वर्मा,भागवत वर्मा,पुनीत पाल, टॉपलाल वर्मा,सुरेश वर्मा,दिनेश चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।







Comments are closed.