
तिल्दा/नेवरा/ से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…
तिल्दा/नेवरा/ बैकुण्ठ-सिलयारी ट्रेक पर शव मिला था जिसकी पहचान अनिल कुमार वर्मा के रूप में हुई मृतक शिक्षक कालोनी तिल्दा का निवासी था । मृतक के चेहरे और सिर में में गंभीर चोटों के निशान थे तिल्दा पुलिस मर्ग कायम कर पीएम के लिए शव को भेजा था जिसके बाद आज पोस्टमार्टम में हत्या होने की बात सामने आयी है ।
वही इस मामले में थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने बताया की मामला हत्या का दिख रहा है । पोस्टमार्टम में साबित हो गया की मृतक को रस्सी से गला घोट कर तथा सिर में गंभीर चोट पंहुचा कर मारा गया है ।
और हत्या का राज छुपाने के उदेश्य से ट्रेन दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया गया है। आपको बता दे की इस हत्या के मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबध्द कर दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । जल्द ही हत्या के इस रहस्यमय कांड का खुलासा पुलिस करेगी ।








Comments are closed.