दुर्गा मां का भव्य दरबार रहा बालाजी रामलीला का मुख्य आकर्षण

  • खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा ने श्री राम जी की आरती से किया बालाजी रामलीला मंचन का शुभारम्भ
  • रावण द्वारा अहिरावण को बुलाने, राम-रावण युद्ध, रावण की मृत्यु से लेकर राम-सीता मिलन तक का हुआ शानदार मंचन

बागपत / उत्तर प्रदेश / से विवेक जैन की रिपोर्ट…

बागपत जनपद के खेकड़ा नगर में चल रही बालाजी रामलीला में रावण द्वारा अहिरावण को बुलाने, राम-रावण युद्ध, रावण की मृत्यु से लेकर राम-सीता मिलन का शानदार मंचन हुआ। खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा ने श्री राम जी की आरती से बालाजी रामलीला मंचन का शुभारम्भ किया। रामलीला में अहिरावण द्वारा विभिषण का भेष धारण कर राम-लक्ष्मण को उठाकर पाताल लोक ले जाना, उनको दुर्गा मां के समक्ष बलि के लिए प्रस्तुत करना, दुर्गा मां का भव्य दरबार, मां के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करना, हनुमान द्वारा राम-लक्ष्मण की खोज में पाताल लोक जाकर अहिरावण का वध करना, राम रावण का युद्ध, रावण का वध और राम-सीता मिलन का भव्य मंचन किया गया। दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया मां दुर्गा का भव्य दरबार और शिव पार्वती की सुन्दर झांकी ने हर किसी का मन मोहा। खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा ने रामायण के सुन्दर मंचन के लिए बालाजी रामलीला के कलाकारों की प्रशंसा की और बालाजी रामलीला के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं की हौसला अफजाही की और सभी से भगवान राम, उनके भाईयों और माता सीता के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर श्री बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा, उप प्रधान नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, अंकित जैन ,सचिव प्रवीण यादव, विनोद शर्मा संस्थापक राजेन्द्र यादव, संरक्षक आनंद यादव, धर्मवीर यादव, अजय शर्मा, दीपक कुमार, गौरव वर्मा, गोविंद महेश्वरी, मनोज धामा चार्ली, मोहित जैन, मोहन बेदी, अंकुश जैन, अरुण कुमार यादव, नरेश यादव, ललित तंवर, अमित कुमार, मनोज मोगा, प्रशांत, संजय वर्मा, हिमांशु वर्मा, गौरव वर्मा, अनिल शर्मा, सूरज डांसर, अनुज कश्यप, अंकित रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!