दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जोकोविच ने गुस्से में लाइन जज को मारी गेंद, US Open से बाहर हुए

कोरोना वायरस के कहर के बीच खेले जा रहे यूएस ओपन से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी और यूएस ओपन खिताब जीतने के दावेदार नोवाक जोकोविच का यूएस ओपन में सफर खत्म हो गया है. प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने लाइन जज को गेंद से मारने की कोशिश की और इसी वजह से उन्हें मैच खेलने से अयोग्य घोषित कर दिया गया. यूएस ओपन से बाहर होने के बाद जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है.
 जोकोविच प्री क्वार्टर फाइनल के पहले राउंड में स्पेन के टेनिस स्टार पाब्लो कार्रेनो बुस्टा के हाथों 6-5 से पिछड़ रहे थे. इसी बात से जोकोविच निराश हो गए और उन्होंने अपनी जेब में से गेंद निकालकर हिट कर दी. जोकोविच द्वारा हिट की गई गेंद सीधे जाकर लाइन जज को लगी. टूर्नामेंट के ऑफिशियल ने नियमों के मद्देनज़र जोकोविच को अयोग्य घोषित करने का फैसला किया.
ग्रैंडस्लैम की रूल बुक के मुताबिक यदि कोई भी खिलाड़ी जानबूझकर किसी को गेंद से मारने की कोशिश करता है तो उसे मैच के लिए अयोग्य ठहरा दिया जाता है. जोकोविच को इस बात की सजा ना सिर्फ टूर्नामेंट से बाहर होकर बल्कि टूर्नामेंट में कमाए गई इनामी राशि को जुर्माने के तौर पर भरना होगा. इसके साथ ही जोकोविच टूर्नामेंट में हासिल किए गए सारे रैंकिंग प्वाइंट भी गंवा देंगे.
जोकोविच ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं लिया. दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी ने हालांकि इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए पूरे घटनाक्रम पर माफी मांगी. उन्होंने कहा, ”पूरी घटना से मैं बेहद आहत हूं. मैं उस शख्स (जिन्हें गेंद लगी) से बात की. शुक्र है कि वह पूरी तरह से ठीक है. मैं पूरी घटना के लिए माफी मांगता हूं. इस मुश्किल वक्त में भी मेरे साथ देने के लिए मैं अपने परिवार और फैंस का शुक्रगुजार हूं.”
बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे के बीच यह पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में रफाल नडाल और रोजर फ़ेडरर दोनों ही हिस्सा नहीं ले रहे हैं, इसलिए जोकोविच के खिताब नाम करने की संभावना सबसे ज्यादा थी.

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!