त्योहारों को देखते हुए साप्ताहिक अवकाश शिथिल करने की मांग – नागरिक संघर्ष समिति

कोरबा। दिन शुक्रवार को नागरिक संघर्ष समिति,कोरबा ने जिला कलेक्टर महोदया के नाम से ज्ञापन,सुझाव व मांग पत्र डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष देवांगन जी को सौंपा। जिसमें जिला कोरबा के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में व्यापारिक साप्ताहिक बंदी हटाने हेतु पत्र में समिति ने मांग की है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के तहत बचाव हेतु विगत 7 माह से व्यापार का समय प्रशासन के दिए गए निर्देश के तहत पालन करते हुए व्यापारियों ने शासन व प्रशासन का सहयोग करते हुए व्यापार किया है। क्योंकि अभी त्योहारी सीजन प्रारंभ हो चुका है कुछ दिनों बाद दशहरा,ईद मिलादुन्नबी,गुरुनानक जयंती, दीपावली,छठ एवं क्रिसमस पर्व जैसे बड़े त्यौहार आने वाले हैं जिससे बाजार में चहल-पहल बढ़ने की संभावना एवं आवश्यकता भी है।जिसके तहत व्यापारियों को राहत देते हुए सप्ताह के 7 दिन व्यापार करने की सुविधा प्रदान करते हुए अलग-अलग जोन में अलग-अलग साप्ताहिक अवकाश को शिथिल करते हुए नया आदेश जारी करने के लिए समिति ने पत्र सौंपा है। जिसमें समस्त व्यापारियों के कोविड-19 से बचाव के नियमों के पालन ना करने पर दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए भी आग्रह किया गया है। समिति के मांग व सुझाव पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में कारगर यह आदेश जारी करने का कष्ट करने के लिए समिति ने विशेष निवेदन किया है इस अवसर पर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी, सचिव अमित शाह, कोषाध्यक्ष मो. एजाज मेमन, कार्यक्रम प्रभारी सत्या जायसवाल, मीडिया प्रभारी विभेंद्र कुमार सक्सेना एवं समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं नगर व उपनगरीय क्षेत्रों से आए दर्जनों व्यापारी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!