तृतीय लिंग पुलिस आरक्षकों से मिले गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

रायपुर । गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक बने 13 तृतीय लिंग के लोगों से अपने रायपुर निवास कार्यालय में भेंट की । इस मौके पर उन्होंने सभी तृतीय लिंग आरक्षकों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
बता दें कि लंबे समय के इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम 1 मार्च को घोषित किये गए थे। साल 2018 में 2559 आरक्षक पदों के वैकेंसी निकली थी , जिसके लिए कुल 1,27,402 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमे तृतीय लिंग के उम्मीदवारों को भी मौका मिला था। परिणाम स्वरुप कुल 13 तृतीय लिंग समुदाय के लोगों का चयन हुआ है और 2 लोग अभी वेटिंग में है।
यह भारत में पहली बार हुआ है कि किसी राज्य पुलिस सेवा में एक साथ इतने तृतीय लिंग के लोगों का चयन हुआ है।

कांस्टेबल भर्ती में फिजिकल टेस्ट पिछले साल मई महीने से ही शुरू होना था, लेकिन कोरोना की वजह से नहीं हो पाए। करीब 7 महीने के बाद दिसंबर में फिर से फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी किया गया। फिजिकल टेस्ट के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे जो रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बिलासपुर और बस्तर में हैं। रायपुर रेंज के कुल 11 हजार 672 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी 2021 से 3 फरवरी 2021 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार दुर्ग रेंज के 21 हजार 140 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 6 फरवरी तक, बिलासपुर रेंज के 5 हजार 649 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 16 जनवरी तक, सरगुजा रेंज के 3 हजार 588 अभ्यर्थियों के लिए 4 से 12 जनवरी तक और बस्तर रेंज के 6 हजार 710 अभ्यर्थियों के लिए 4 जनवरी से 19 जनवरी 2021 तक फिजिकल परीक्षा आयोजित की गयी।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!