तृतीय रमेश पासवान पत्रकारिता सम्मान युधिष्ठिर राजवाड़े को

《》व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई जयंती पर आयोजन 《》

कोरबा/ औद्योगिक नगर में प्रगतिशील विचारों के लिए ताजिंदगी संघर्ष करने वाले वरिष्ठ पत्रकार रमेश पासवान पत्रकारिता 2024 का तीसरे वर्ष का सम्मान पत्रकार युधिष्ठिर राजवाड़े को प्रदान करने की घोषणा सम्मान के संयोजक सुरेशचंद्र रोहरा द्वारा की गई। उन्होंने बताया यह सम्मान व्यंग्य लेखक हरिशंकर परसाई की जयंती दिवस पर आयोजित किया जा रहा है। प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नथमल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 22 अगस्त2024 दिन गुरुवार को “साहित्य भवन” कोरबा में शाम पांच बजे प्रदत्त किया जाएगा।इस गरिमामय कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सर्व श्री किशोर शर्मा, रफीक खान, मौहम्मद युनुस दनियाल पुरी , कामेश्वर पांडेय के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। श्री रोहरा ने एक बयान जारी कर कहा है कि युधिष्ठिर राजवाड़े, संपादक दिव्य आकाश द्वारा पत्रकारिता के लिए समर्पण भाव प्रदर्शित किया है वह इस सम्मान को प्रदान करने का कारण बना है। उन्होंने रमेश पासवान के संघर्ष की थाती को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। ज्ञात हो कि 2022 से प्रारंभ दैनिक लोक सदन द्वारा रमेश पासवान पत्रकारिता सम्मान में दस हजार रुपए की नकद राशि प्रदाय की जाती है। अभी तक यह सम्मान अंचल के दो महत्वपूर्ण पत्रकारों सुख सागर मन्नेवार एवं सत्य नारायण पाल को प्रदान किया गया है । उक्ताशय की जानकारी अरविंद पाण्डेय, सचिव, प्रगतिशील लेखक संघ ने दी।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!