
कोरबा । तुलसी नगर कोरबा के तीन बच्चे नहर में नहाने गए जिनमें से एक बच्चा पानी में डूब गया । गेरवा घाट के समीप नहर में डूबे 8 वर्षीय बालक के पिता अनिल अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे दो हम उम्र बच्चों के साथ उनका बेटा घर से निकला काफी देर तक वापस न लौटने पर खोजबीन के दौरान पता चला कि उनके ही मोहल्ले के दो बच्चों के साथ उनका बच्चा भी नहर के पास देखा गया था । घर वापस लौट आए दो बच्चों ने लापता बच्चे के नहर में बह जाने की पुष्टि की । अनिल अग्रवाल के इकलौते पुत्र होने के कारण अनिल अग्रवाल ही नहीं बल्कि पूरे तुलसी नगर में शोक की लहर व्याप्त है खबर लिखे जाने तक नहर में बह गए बच्चे की तलाश जारी है ।








Comments are closed.