तीन दिवस के भीतर रेलवे सासाहोलीओवर ब्रिज का मरम्मत कार्य नहीं होगा तो किया जाएगा उग्र आंदोलन चक्का जाम, भाजपा संगठन

तिल्दा/नेवरा/ तिल्दा सासाहोली ओवरब्रिज जो कि अभी कुछ ही सालों पहले बनकर तैयार हुआ था लेकिन ठेकेदारों के लापरवाही के चलते घटिया निर्माण कार्य कर दिया गया है जिसकी सजा भुगत रहे हैं नगर के आम जनता इस ओवर ब्रिज पर कई दुर्घटना घटित हो चुकी है । वही ओवरब्रिज में लगे बिजली के पोल जिसमें लाइट नहीं जलती हैं साथ ही ओवर ब्रिज के ऊपर की जो सीमेंट उपयोग किया गया है वह भी उखड़ चुका है और जगह-जगह से गड्ढा हो चुका है जिसमें लोहे की रॉड दिख रहे हैं और कई जगह रॉड ऊपर निकल चुका है जिससे दुर्घटना की आशंका बना रहता है भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु, सौरभ जैन महामंत्री शहर के नेतृत्व में तहसील कार्यालय तिल्दा में दिया गया आवेदन जिसने संगठन की ओर से धरना प्रदर्शन चक्का जाम करने का ज्ञापन दिया गया है । भाजपा संगठन तिल्दा नेवरा के द्वारा तहसील कार्यालय थाना तिल्दा नेवरा और रेलवे मुख्य प्रबंधक तिल्दा नेवरा को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें मंडल के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि और नगर के वरिष्ठ नागरिकों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कार्यालयों में सौंपा गया है वही तहसील कार्यालय में तहसीलदार मैडम के द्वारा जल्द ही इस समस्या का निवारण का आश्वासन दिया गया है । जिसमें विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नगर पालिका, भाग बली साहू ब्राह्मण मंडल अध्यक्ष भाजपा, सतीश निषाद पार्षद, विनोद नेताम, दीपक वर्मा, विक्रम बघेल, सागर पंजवानी, दिनेश पंजवानी, मोहित विधानी, अमरजीत पासवान, प्रेम कोसले, शेखर यादव आदि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!