तीन दिन में करें सर्वमंगला-इमलीछापर सड़क की मरम्मत, वरना इस सड़क से कोल वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने जिला प्रशासन करेगा विचार कलेक्टर श्रीमती कौशल ने एसईसीएल कुसमुंडा को बुलाकर कड़े शब्दों में मरम्मत कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

कलेक्टर की सख्ती पर आज से ही शुरू हुई सर्वमंगला-इमली छापर सड़क की मरम्मत

कोरबा । कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल की सख्ती के बाद आज एसईसीएल कुसमुंडा के अधिकारियों ने सर्वमंगला-इमली छापर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। अगले तीन दिनों में इस खराब सड़क की मरम्मत का काम पूरा करने के निर्देश भी कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए हैं। श्रीमती कौशल ने सर्वमंगला से इमलीछापर मार्ग पर बडे़-बड़े गड्ढो में मेटल आदि भरकर सड़क को अगले तीन दिनों में वाहनों के चलने लायक बनाने को कहा है। कल देर शाम पाली से लौटते समय कलेक्टर ने सर्वमंगला-इमली छापर मार्ग का भी निरीक्षण किया था और पहले बैठक में दिए गए निर्देश के बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं करने पर उन्होने एसईसीएल, पीडब्लयूडी तथा नगरनिगम के अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी जताई थी।
आज सुबह श्रीमती कौशल ने कुसमुंडा परियोजना के महाप्रबंधक तथा अन्य अधिकारियों के साथ नगर निगम के अपर आयुक्त एवं इंजीनियरों तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलाकर सड़क मरम्मत का काम समय पर शुरू नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर निरीक्षण करने और सड़क मरम्मत का काम आज ही से शुरू कराने के सख्त निर्देश दिए। सख्त लहजे में एसईसीएल के महाप्रबंधक को कलेक्टर ने यह भी कहा कि अगले तीन दिनों में सड़क की मरम्मत नहीं होने और गड्ढों को पाटकर उसे वाहनों के चलने योग्य नहीं बनाने की दशा में इस सड़क पर एसईसीएल के कोयला भरे वाहनो का आवागमन रोकने पर जिला प्रशासन विचार करेगा। कलेक्टर के सख्त लहजे के बाद कुसमुंडा खदान के महाप्रबंधक और निगम अधिकारियों ने मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण किया और बड़े-बड़े गड्ढों को मेटल से भरने के साथ सड़क मरम्मत का काम शुरू कराया। अब अगले तीन दिनो में सर्वमंगला-इमलीछापर सड़क के वाहनों के चलने लायक बनने की उम्मीद जगी है।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!