
तिल्दा/नेवरा/ नगर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई, जिसके बाद सिंधी समाज में आक्रोश है। समाज के प्रबुद्धजनों ने प्रशासन से इस मामले पर निष्पक्ष जांच कर आरोपी मिलिंद पर कार्यवाही की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती अपनी बहनों के साथ सिंधी कैंप में समोसा खा रही थी। उसी समय उनके घर के सामने रहने वाले आरोपी मिलिंद ने युवती के साथ गलत इशारा कर छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने उक्त घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिवार के लोगों के साथ युवती ने थाना में इसकी शिकायत दर्ज की।
वहीं समाज के लोगों ने भी आरोपी मिलिंद पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।








Comments are closed.