तिल्दा नेवरा झूलेलाल मन्दिर विकास मित्र मंडल के गरबा महोत्सव में अष्टमी दिन..सामे-सामे’ गाने को गुजराती धुन में पेश किया

तिल्दा/ नेवरा / गरबा महोत्सव का आठवा दिन और गरबा ग्राउंड हाउसफुल। जैसे-जैसे शाम हो रही थी ।तिल्दा नेवरा झूलेलाल मंदिर में विकास मित्र मंडल के द्वारा आयोज़ित रास गरबा में भीड़ बढ़ ही जाती है। अंधेरा होते ही ग्राउंड की रंग-बिरंगी रोशनी के बीच लोगों का उत्साह देखने लायक था। रात करीब नौ बजते ही पारंपरिक गरबे की शुरुआत महाआरती से हुई। डांडिया थीम पर तैयार किए गए 10 भाषाओं के गाने बजे तो हजारों पैर एक साथ ताल से ताल मिलाने लगे। देर रात तक राजस्थानी गुजराती संस्कृति में रंगे नजर आए। नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने बताया कि हमने काफी खास तैयारी की है। विकास मित्र मंडल ने आज के लिए अनेक भाषाओं में गाने तैयार किए हैं।
विकास मित्र मंडल गरबा महोत्सव का आनंद लेने के लिए आम आदमी कोई- कसर नहीं छोड़ना चाहता। यही कारण है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अलग-अलग तरह के यूनिक ड्रेस में नजर आए। इस दौरान किसी ने भगवान कृष्ण का मॉडर्न रूप धारण किया। तो कोई मां काली बन दुश्मनों का अंत करते हुए नजर आया। वहीं कुछ पार्टिसिपेंट्स बंगाली, तो कुछ महाराष्ट्रीयन बनकर इंजॉय करते नजर आए।
गरबा गुरु जीतू दुबे ने बताया कि इस बार अलग-अलग गरबा स्टेप्स के साथ फ्री स्टाइल डांस किया जा रहा है। उन्होंने बताया की इस बार वर्कशॉप में युवाओं की खास डिमांड पर पुष्पा स्टेप और रास गरबा मूव्स तैयार किए गए हैं।
इस गरबा महोत्सव में शहरवासियों को ऐक्टिवा 6 जी जितने का भी मौका मिल सकता है। फैशन के नए रंग, संगीत की धुन और भक्ति के माहौल में हुए इस गरबा महोत्सव में विकास मित्र मंडल की ओर से लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें विजेता को ऐक्टिवा 6 जी मिलेगा। यह ड्रॉ के आखिरी दिन निकलेगा।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!