तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के घासीदास चौक में अवैध रेत भंडारण का मामला दिन-ब-दिन गंभीर होता जा रहा है। लगातार दो दिनों से इस विषय पर समाचार प्रकाशित हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप्पी साधे बैठे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शिकायत करने पर उल्टा रेत माफियाओं को ही सूचना दे दी जाती है, जिससे वे रेत को मौके से हटा लेते हैं और सबूत मिटा देते हैं।
इस पूरे मामले पर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “रेत माफियाओं को संरक्षण देने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जनता की शिकायतों की अनदेखी करना गंभीर अपराध है। मैं खुद मामले की जांच करवा रहा हूं, जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।”








Comments are closed.