तिल्दा नेवरा । तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम साकरा के पास स्थित 22 मील के सामने एक तेज गति से आ रही कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हथबंध के पास के ग्राम उड़ेला का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार उड़ेला निवासी 30 वर्षीय रूपनारायण साहू रायपुर में एम.आर के पद पर कार्य करता था हमेशा की तरह वह अपने बाइक से रायपुर जा रहा था तभी रायपुर बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम साकरा के पास 22 मील के सामने पीछे से तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे रूपनारायण की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले महीने रूपनारायण की सगाई हुई थी और अगले महीने उसकी शादी तय की गई थी।







Comments are closed.