
जांजगीर चांपा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौलेशवर चंद्राकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा झालरोंदा में माल्यार्पण कर बच्चो को मिठाई बांटकर सादगी से अपना जन्मदिन मनाया।
13 अक्टूबर को जांजगीर जिला के आमपाली , सक्ती, अड़भार, पोता, छपोरा , अमलीडीह, हसौद,कैथा, बिर्रा, जैजैपुर, बम्हनींडीह , जांजगीर मुख्यालय इंदिरा चौक सहित देवेश सिंग निवास, एवं लाकेश राठोर कार्यालय में 13 स्थानों में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश एवं जिला से हजारों शुभचिंतकों का बधाई संदेश प्रेषित होता रहा । उन्होंने उन सभी साथियो को दिल से आभार एवं धन्यवाद कहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के जांजगीर के जिला अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चन्द्राकर ने युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को बेट बाल स्टंप देकर सम्मानित किया और संदेश दिया कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा है 20 वर्ष का युवा राज्य ,भूपेश सरकार में फलीभूत हो रहा है। इस कोरोना काल में पूरा विश्व सहमा हुआ है। लेकिन हमारा राज्य आज भी आर्थिक रूप से मजबूत है हजारो मजदूरों को वापस राज्य में लाना और उन लोगो को भोजन ,राशन उपलब्ध कराना यह चुनौती भरा कार्य है फिर भी कांग्रेस के लोग जरूरत मन्दो के लिये खड़ी रही ,6 माह से लॉक डाऊन है । ऐसे समय में युवाओं को मजबूती देने के लिये योग अभ्यास खेलकूद बेहद आवश्यक है इसीलिए इन युवाओ को क्रिकेट किट देखकर सम्मानित किया है और जोरदार स्फूर्ति के लिये मैदान में डटे रहने की प्ररेणा डॉ.चौलेश्वर चन्द्राकर ने दी है।







Comments are closed.