डाॅ विभाष राजपूत ने लोगों को दिये स्वस्थ रहने के टिप्स- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर किया कोरोना योद्धाओं को नमन- कोरोना से बचने के लिये सभी से की कोरोना का टीका लगवाने की अपील

बागपत से विवेक जैन की रिपोर्ट –

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ विभाष राजपूत ने लोगों से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने लोगो से समय पर उठने, सुबह घूमने, योगासन-प्राणायाम करने, पोष्टिक भोजन लेने, तनाव मुक्त रहने, खुश रहने-खूब हंसने, आॅउटडोर गेम खेलने, समय पर सोने की अपील की। कहा कि जिन्दगी में कोई भी मुसीबत आ जाये उससे घबराना नही चाहिये उसका डटकर मुकाबला करना चाहिये।
उन्होंने कहा कि हम निश्चित ही कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त करेंगें। उन्होंने लोगो से कोरोना से लड़ने में मद्द मांगी और कहा कि लोग अपने चेहरे पर मास्क का प्रयोग करें, हाथों को समय-समय पर धोये, एक-दूसरे से कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें, बेवजह सार्वजनिक स्थानो पर ना जाये, जितना हो सके घर पर ही रहे। कहा कि इस बारे में स्वयं जागरूक हो और एक दूसरे को जागरूक करें। डाॅ विभाष राजपूत ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिये टीके का लगवाना बहुत जरूरी है। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक कोराना का टीका लगवा चुके है। कोरोना का टीका ही आपको कोरोना से बचा सकता है। इस समय देश के हर जिले में चुनिन्दा सरकारी अस्पतालों में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को निशुल्क कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। इस बारे में अपने आस-पास के लोगों को और परिचितों को जानकारी दे और जिस अस्पताल में टीका लगवाया जा रहा है उसकी जानकारी सभी से साझा करें। डाॅ विभाष राजपूत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में उन सभी कोरोना योद्धाओं को नमन किया, जिन्होंने लोगों के जीवन की रक्षा करते-करते अपने जीवन का बलिदान कर दिया और जो आज भी अपना जीवन संकट में डालकर लोगों की सेवा कर रहे है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!