डाक्टर शराफत अली ने चिकित्सा क्षेत्र में किया जनपद बागपत का नाम रोशन

◇ लोगों को सस्ती और बेहतरीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने व समाज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए मिला डाक्टर शराफत अली को लोकपाल गुप्ता सम्मान ◇ रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की जहाज निर्माण कम्पनी माझगांव डॉक बिल्डर्स लिमिटेड़ के महाप्रबन्धक सौरभ गुप्ता की ओर से डाक्टर शराफल अली को किया गया सम्मानित ◇

बागपत/ उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट…

जनपद बागपत के प्रसिद्ध डाक्टरों में शुमार बागपत शहर के डाक्टर शराफत अली को चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए लोकपाल गुप्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। बागपत में आयोजित एक कार्यक्रम में डाक्टर शराफत अली को चादर, पटका व पगड़ी पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

लोकपाल गुप्ता सम्मान रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की जहाज निर्माण कम्पनी माझगांव डॉक बिल्डर्स लिमिटेड़ के महाप्रबन्धक सौरभ गुप्ता के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सम्मानित लोगों और विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रदान किया जाता है। सौरभ गुप्ता ने बताया कि डाक्टर शराफत अली लोगों को सस्ती और बेहतरीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराकर चिकित्सक पेशे को गौरवान्वित कर रहे है और इंसानियत की बेमिसाल शख्सियत है। बताया कि डाक्टर शराफत अली 6 भाई व 3 बहनों में सबसे बड़े है।

शुरूआती दौर में आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाबजूद डाक्टर शराफत अली ने जहां एक और अपनी डाक्टरी की पढ़ाई को पूर्ण किया, वहीं अपने 5 भाईयों व 3 बहनों में से 3 भाईयों व 2 बहनों को डाक्टर बनाया जो काबिले तारीफ और अन्य लोगों के लिए प्रेरणीय है। सौरभ गुप्ता ने बताया कि डाक्टर शराफत अली के 3 बेटे व 3 बेटियों में से 1 बेटा व 2 बेटियां डाक्टरी की पढाई कर रहे है। सौरभ गुप्ता ने छिपी हुई प्रतिभाओं और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले लोगों को देश व दुनियां के सामने प्रस्तुत करने के लिए सामाजिक कार्यकर्त्ता विपुल जैन की प्रशंसा की।

डॉ शराफत अली ने लोकपाल गुप्ता सम्मान से सम्मानित किये जाने पर सौरभ गुप्ता का आभार व्यक्त किया और अपनी समस्त उपलब्धियों का श्रेय अपनी माता समीना खातून और अपने पिता फिजे खान को दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था युवा चेतना मंच के संस्थापक व अध्यक्ष मास्टर सत्तार अहमद, महासचिव समीर अहमद, एड़वोकेट राशिद तसलीम, डाक्टर नूर मौहम्मद, जमील अहमद, नईम राणा आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कोरबा 01 मार्च। वर्ष 1991 से एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डम्फर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहे हर्ष वर्धन शर्मा आज अपनी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त…

    Read more

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी
    error: Content is protected !!