डंप यार्ड में दबी मिलीं थीं एक ट्रक बीयर की बोतलें, एक्सपायरी बीयर पीने से कई बीमार,कल एक की हुई थी मौत

बलौदाबाजार/ बलौदाबाजार में  जमीन के नीचे से करीब एक ट्रक बीयर की बोतलें मिली हैं। इन बोतलों को कचरे के डंप यार्ड में नीचे दबाकर रखा गया था। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में लूटने की होड़ मच गई। इसे पीने से मंगलवार को एक युवक ललित यदु की मौत हो गई, जबकि कई लोग बीमार पड़ गए। पता चला कि बीयर एक्सपायरी डेट की थी। जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते शनिवार को भरसेला गांव में बने कचरे के डंपिग यार्ड से मिट्टी हटने लगी तो अंदर तीन-चार बीयर की बोतलें दिखाई दीं। इसे स्थानीय ग्रामीणों ने उठाया तो पता चला कि अंदर और भी बोतलें हैं। इसके बाद जमीन से तमाम बोतलें बाहर आने लगी। गांव में बात फैली तो ग्रामीण लूटने के लिए पहुंच गए। बहुत सारे ग्रामीण बोतलें उठाकर वहां से ले गए और पीने के बाद बीमार पडऩे लगे।
मरीज अस्पताल पहुंचे तो खुला मामला
इसके बाद बीमार ग्रामीणों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जानकारी फैली तो स्थानीय विधायक प्रमोद शर्मा अपने कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जेसीबी बुलाकर खुदाई कराई गई तो ट्रक भर कर बीयर की बोतलें निकलीं। जांच में पता चला कि सभी की डेट एक्सपायर हो चुकी है। विधायक ने आबकारी अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। आबकारी अधिकारी द्वारा कहा जा रहा है कि एडिशनल कमिश्नर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!