
कोरबा/ शहर के एक सिविल ठेकेदार पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध जरुर दर्ज कर लिया है लेकिन पुलिसिया जांच लगभग सुस्त पड़ गई है। पुलिस का कहना है कि ठेकेदार के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है जिसके बयान के बाद ही पुलिसिया जांच तेज होगी ।
उल्लेखनीय है कि सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर इंदिरा विहार कालोनी निवासी अरुण वर्मा उर्फ नीटू 42 वर्ष पिता स्व. एसके वर्मा का परिवार निवास करता है। अरुण वर्मा 8 फरवरी की रात लगभग 2 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुस्कान क्लीनिक के ठीक सामने कार क्रमांक सीजी 12 एजे 9720 संदिग्ध हालत में मिली थी और अरुण को बेसुध अवस्था मेंपाया गया था। परिजनों द्वारा तत्काल उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था ।जहां उसके सिर में संघातिक चोट के निशान पाए गए हैं जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए रायपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था लेकिन लगभग 8 दिन बीत जाने के बाद भी अरुण वर्मा को होश नहीं आया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि अरुण के स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार हो रहा है।
सिविल लाइन पुलिस भी अरुण के होश में आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है उसके होश में आते ही पुलिस सबसे पहले अरुण का बयान कलमबद्ध करेगी जिसके बाद ही तय होगा कि अरुण पर किसने हमला किया था। फिलहाल पुलिस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है पुलिस की जांच ठंडी जरुर पड़ गई है। पुलिस ने विभिन्न एंगलों को लेकर कई दिनों तक मामले की तहकीकात की लेकिन पुलिस नतीजे तक नहीं पहुंच पायी।








Comments are closed.