
कोरबा । कोयला श्रमिक संघ सीटू के नेतृत्व में एसईसीएल गेवरा क्षेत्र अंतर्गत सदभाव कंपनी लिमिटेड में कार्यरत ड्राइवरों सहित अन्य सभी कर्मचारियों ने तीन माह से लंबित वेतन भुगतान और ईपीएफ में kyc की समस्या को लेकर सीटू कार्यालय से रैली निकाल कर गेवरा प्रोजेक्ट ऑफिस में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र अंतर्गत सदभाव कंपनी लिमिटेड कार्यरत है ड्राइवरों सहित अन्य सभी कर्मचारियों को दिसंबर माह से वेतन नहीं मिला है,और कर्मचारियों का ईपीएफ का kyc भी नहीं हुआ है वेतन और अन्य समस्या को लेकर सीटू ने प्रबंधन को 10 दिन पहले भी ज्ञापन दिया था लेकिन प्रबंधन ने मजदूरों की समस्या पर कोई पहल नही की जिससे मजदूरों में काफी आक्रोश व्याप्त है मजदूरों के वेतन एवं अन्य मांगों को लेकर आज गेवरा सीटू कार्यालय से जनाराम कर्ष और विमल सिंह के नेतृत्व में रैली निकाल कर प्रोजेक्ट कार्यालय ज्ञापन सौंपने बड़ी संख्या में मजदूर निकले जिन्हें सीआईएसएफ ने प्रोजेक्ट ऑफिस के बेरियर के पास रोक दिया मजदूर वहीं नारेबाजी करने लगे जिसके बाद एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के उप महाप्रबंधक कार्मिक एस.परिडा और श्रीकांत मालेपाका प्रदर्शन कर रहे मजदूरों के बीच पहुँच कर ज्ञापन लिया। प्रबंधन ने मजदूरों का लंबित भुगतान जल्द कराने के साथ ईपीएफ का KYC कराने का आश्वासन दिया है। कोयला श्रमिक संघ सीटू के क्षेत्रिय सचिव जनाराम कर्ष ने एसईसीएल प्रबंधन से कहा कि एसईसीएल गेवरा क्षेत्र अंतर्गत सदभाव कंपनी लिमिटेड में ड्राइवरों सहित 400 मजदूर कार्यरत है जिन्हें दिसंबर माह से अभी तक वेतन नहीं मिला है जिससे मजदूरों की आर्थिक स्तिथि काफी खराब हो चुकी है परिवार के पालन पोषण में काफी दिक्कत आ रही है इसी कारण मजदूरों में काफी आक्रोश है मजदूरों द्वारा कई बार सदभाव कंपनी और एसईसीएल से बात करने के बाद भी 3 माह से वेतन के लिए घुमाया जा रहा है।
सीटू नेता ने कहा कि लगभग 200 मजदूरों का ई पी एफ का kyc नहीं हुआ है जिसके कारन मजदूरों का ई पी एफ अंशदान नहीं हो पा रहा है जिसके कारन मजदूरों के पैसे जमा होने का कोई हिसाब ही नही है।
ठेका मजदूरों कि समस्या को लेकर कोयला श्रमिक संघ सीटू ने पहले भी ज्ञापन देकर 10 दिनों के अंदर सदभाव कंपनी में कार्यरत मजदूरों की समस्या समाधान की मांग की थी लेकिन प्रबंधन ठेका मजदूरों के वेतन सहित अन्य समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है जिसको लेकर मजदूरों में काफी आक्रोश है सीटू नेता ने कहा की 7 दिवस के अंदर मजदूरों की समस्या का समाधान नहीं होने पर 2 मार्च से अनिच्छत कालीन खदान बंद की जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जनाराम कर्ष,विमल सिंह,एस सामंता, एस आर खरे,बसंत दुबे,संतोष मिश्रा, टी सी सूरज के साथ बड़ी संख्या में ठेका मजदूर उपस्थित थे।








Comments are closed.