टी. पी. नगर चौक कोरबा में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन

कोरबा/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में टी. पी. नगर चौक कोरबा में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया।
विगत दिनों राज्य सभा संसद भवन में कांग्रेस महिला सांसद सदस्यों के साथ की गई अभद्र आचरण के विरोध में पूरे देश में निंदा की जा रही है वहीं कांग्रेस संगठन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने राज्य सभा संसद भवन की घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में महिलाएं सुरक्षित नही है। संसद भवन के भीतर सदस्यों को नही बक्शा जा रहा है तो हम कैसे मान लें कि भारत में महिलाएं सुरक्षित है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की कथनी और करनी में अंतर साफ साफ देखी जा सकती है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के दो महिला राज्य सभा सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी के अनुमति व सहयोग से उनके मार्शलों ने धक्का-मुक्की के साथ मारपीट की इस घटना से महिला राज्य सभा सांसद फुलोदेवी नेताम एवं छाया वर्मा को चोटें लगी है।
ऐसे में मोदी सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नही किया जाना और उनके पार्टी के सांसद सुनील सोनी का बयान यह साफ दर्शाता है कि केन्द्र सरकार किस तरह से महिलाओं की सुरक्षा करते हैं। नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, सनीष कुमार, दुष्यंत शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, महामंत्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर एफ. डी. मानिकपुरी, बसंत चन्द्रा, अशोक लोध, बच्चु मखवानी, सीताराम चौहान, बृजभूषण प्रसाद, थिरमन दास, गीता महंत, शशी अग्रवाल, राजेश यादव, सरस्वती कंवर, शैलेष सोमवंशी, मनीषा अग्रवाल, हलीम शेख, द्रोपती तिवारी, क्रांति सोनी, महेन्द्र निर्मलकर, अशोक लोध, बनवारी पाहुजा, तनुज अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, मुन्ना खान, गीरधारी बरेठ, राजू खान, आनंद पालीवाल, विजय तिर्की, सपना बर्नवाल, माधुरी धु्रव, आशीष गुप्ता, अमित सिंह, ओम पटेल, राज पटेल, जीवन चौहान, कैलाश चौहान, तारा देवी, नफीसा हुसैन, कैलाश बाई, लक्ष्मी चौहान, निहारिका चौहान, मो. हकीम खान, सविता चौहान, जानकी देवी, प्रन्यासी चौहान, रतन बाई, मालती, मेहताब अलि, रफीक शाह, झलकुंवर आदि ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी से यह स्पष्ट हो जाता है कि यह घटना उनके द्वारा उनके सहमति व अनुमति से ही की गई है।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!