टिकट मिलने के बाद जय सिंह अग्रवाल पत्रकारों से हुए रूबरू गिनाई अपनी उपलब्धि

कोरबा/ कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद कोरबा विधानसभा से जय सिंह अग्रवाल को पुनः कोरबा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आज कांग्रेस कार्यालय में पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए और पिछले पांच सालों में सरकार और अपनी उपलब्धियां गिनाई श्री अग्रवाल ने कहा कि कल यानि सोमवार मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना के बाद अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं ।

उन्होंने आगे कहा कि राजस्व मंत्री बनाए जाने के बाद हमने अंग्रेजों के जमाने के जो कानून चले आ रहे थे जिससे लोगों को राजस्व के कामों में देरी हो रही और जो पेचीदगियां आ रही थी उसे दूर करने के लिए हमने ऐसे कानून को विलोपित कर लोगों को तत्काल राजस्व कार्यो में तेजी लाने का काम किया है । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि जो काम महीने दो-दो महीने में नहीं हो पता था आज इस कानून की बदौलत दो और चार दिन में काम हो जा रहे हैं श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा में 1320 मेगावाट का पावर प्लांट दर्री में लगाने की स्वीकृति हमने दिलाई है ताकि कोरबा के लोगों को रोजगार मिल सके वही बालको के विस्तार प्लांट में जनसुनवाई को निर्विघ्न रूप से कराकर हमने बालकों के पावर प्लांट का रास्ता साफ कर दिया है जिसका काम तेजी से चल रहा है आने वाले दिनों में उसमें स्थानीय लोगों को भरपूर रोजगार मिलेगा ।

श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब हमने SECL से सड़क बनाने के नाम पर 300 करोड रुपए की स्वीकृति दिलाई है शिक्षा के क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में भी हमने बेहतर काम करने का प्रयास किया है इसी का परिणाम है कि कोरबा में आत्मानंद स्कूल आत्मानंद कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो चुकी है जिससे बच्चों को लाभ मिल रहा है वही आत्मानंद स्कूल की मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में यहां उसकी संख्या और बढ़ने पर काम चल रहा है ।

शहर के मध्य स्थित अशोक वाटिका जो वन विभाग के कब्जे में था और अव्यवस्थित था जिसे प्रयास करके हमने राजस्व को वापस दिलवाया और उसमें छत्तीसगढ़ का सबसे बेहतरीन गार्डन बनवाकर अपने शहर के लोगों को उपहार स्वरूप दिया है इसके साथ ही कोरबा के मानिकपुर की पुरानी खदान जिसे हम पोखरी के नाम से जानते है के सौन्दरियकरण के लिए 11 करोड रुपए की राशि हमने दिलाई है जिससे उसका सौन्दरियकरण हो सके और वह एक बेहतर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा l

सरकार ने भूमिहीन लोगों को जिसका कब्जा था उन्हें पट्टा देने का काम किया है वही कोरबा जिले में पूरे छत्तीसगढ़ में दूसरे शहरों की अपेक्षा सबसे ज्यादा 10000 पट्टे वितरित किए जा चुके हैं और जो बचे हैं वह चुनाव आचार संहिता के कारण रोक दिए गए हैं चुनाव संपूर्ण होने के बाद तत्काल पट्टा वितरण का काम किया जाना है।

  • Related Posts

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा।  जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की एक आंख निकाल ली…

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    हिन्दू क्रांति सेना का नव वर्ष पर 19 मार्च को विशाल आयोजन विभिन्न प्रदेशों की झांकियों,नृत्य-कलाओं का अद्भुत संगम होगा ऊर्जाधानी में कोरबा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दू क्रांति…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर
    error: Content is protected !!